फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Final notice issued for the dismissal of four suspended sweepers

हाथरस : चार निलंबित सफाईकर्मियों की बर्खास्तगी के लिए अंतिम नोटिस जारी

Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Final notice issued for the dismissal of four suspended sweepers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग में लंबे समय से निलंबित चल रहे चार सफाईकर्मियों के बर्खास्तगी को लेकर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं लंबे समय से गैरहाजिर चार अन्य सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निलंबित सफाईकर्मियों द्वारा विगत में दिए गए नोटिसों का स्पष्टीकरण न देने व संबद्ध कार्यालयों में गैरहाजिर रहने के मामले में कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि डीपीआरओ बनवारी सिंह ने पूर्व में तमाम ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया था। इस दौरान निलंबित धर्मपाल सिंह सासनी स्थित अपनी राधे स्वीट्स नामक दुुकान पर काम करते हुए मिले थे। इस कारण इस दौरान धर्मपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया था। अब इन सफाईकर्मी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नोटिस में कहा है कि नौकरी प्राप्त करने के बाद से अभी तक कभी भी सफाई कार्य नहीं किया गया है। इस आधार स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं, अन्यथा 18.33 लाख रुपये की रिकवरी की जा सकती है। वहीं इस क्रम में निलंबित सफाईकर्मी बृजेश कुमार, निलंबित सफाईकर्मी पुष्पेंद्र कुमार, निलंबित सफाईकर्मी सुनील कुमार, भूरी सिंह की बर्खास्तगी किए जाने को लेकर अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नोटिस का समयावधि में जवाब न देने की स्थिति में बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपनी ग्राम पंचायतों में गैरहाजिर रहने व सफाई कार्य न करने की स्थिति में ब्लॉक सासनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नदौना नगला लच्छी में तैैनात सत्यपाल, मीना देवी, ब्लॉक सहपऊ के राजस्व ग्राम कोकना कलां में तैनात प्रताप सिंह, ब्लॉक हाथरस के गांव गढ़ी सिंघा में तैनात दिनेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed