{"_id":"61bf7f5241071c6fe90d0097","slug":"hathras-fighting-with-shopkeeper-over-money-transaction-hathras-news-ali2809985104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकानदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकानदार से मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रुपयों के लेन-देन को लेकर दुुकानदार व ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। उनके बीच मारपीट होने पर हंगामा हो गया। यहां पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अलीगढ़ रोड पर एक व्यक्ति की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। आरोप है कि यहां से मंडी के पास दुकान करने वाला दूसरा व्यक्ति करीब 500 रुपये का सामान ले गया था, लेकिन रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि आरोपी अपने के एक साथी को साथ लेकर उसके पास गया और मारपीट कर दी। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद