फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting, stone pelting, firing, nine people injured in children's dispute

हाथरस : बच्चों के विवाद में मारपीट, पथराव, फायरिंग, नौ लोग घायल

Tue, 01 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting, stone pelting, firing, nine people injured in children's dispute
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिखरा में रविवार की शाम को वालीबाल खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। गांव में पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
वालीबाल खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद बच्चे अपने घर चले गए। इस विवाद को लेकर कुछ युवक देर शाम को एक स्थान पर बैठकर वार्तालाप कर रहे थे। उसी समय गांव के पूर्व प्रधान वहां से गुजरे तो उन्होंने समझा कि यह युवक शराब पी रहे हैं। उन्होंने इन युवकों से कहा शराब मत पीओ। वह इन युवकों वहां पड़े शराब के खाली पाउचों को दूर फेंकने की कहकर आगे निकल गए, जबकि वहां बातचीत रहे युवकों का कहना था कि वह शराब नहीं पीते थे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान द्वारा उन पर शराब पीने का आरोप लगाना और शराब के खाली पाउचों को फेंकने की बात उनको नागवार गुजरी। यह बात इन युवकों ने अपने परिजनों को बताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच गांव में पथराव शुरू हो गया, जिससे वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने फोन पर पुलिस के हेल्प नंबर पर कई बार गांव में मारपीट, पथराव और फायरिंग होने की सूचना दी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती देखकर उन्होंने सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह एवं अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना फोन पर दे दी।
उसके बाद थाना पुलिस और फिर सीओ सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के घायल लोग कोतवाली पहुंच चुके थे। घायलों के साथ मदद के लिए पहुंचे लोगों का कहना था वहां शराब के नशे में एक एसआई ने उनसे अभद्रता की और बिना बात के उनको कोतवाली में बैठा लिया। इन्हें बाद में कोतवाल ने आकर छोड़ा। इसके साथ एक मीडिया कर्मी से भी घायलों के फोटो खींचने से मना किया गया।

झगड़े में एक पक्ष से पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार, उनका भाई अवधेश कुमार, दीपक एवं उसकी मां गुड्डी देवी, शुभम कुमार और दूसरे पक्ष से राकेश कुमार, मोहित कुमार, मनोज कुमार एवं प्रेमशंकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में से प्रमोद कुमार को आगरा, दीपक को सादाबाद और राकेश को हाथरस रेफर किया गया है। एक पक्ष ने नौ और दूसरे पक्ष ने 14 लोगों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस गांव में पथराव एवं फायरिंग होने की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed