फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting, firing over land dispute, three people injured

हाथरस : जमीन विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग, तीन लोग जख्मी

Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting, firing over land dispute, three people injured
हाथरस : तमंचे की बट लगने से घायल अखिल वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को कान्हा फार्म हाउस पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आपस में हुई मारपीट और फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। गोली से फार्म हाउस स्वामी बाल-बाल बच गए। गोली उनके कान के पास से होती हुई दीवार में घुस गई। दूसरे पक्ष से पिता पुत्र के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कान्हा फार्म हाउस के स्वामी अखिल वार्ष्णेय का अपने ही परिवार के विष्णु पुत्र बांकेलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को फार्म हाउस के गेट पर अखिल कुछ काम करा रहे थे तभी विष्णु उर्फ कल्लन आया तथा काम रोकने की कहा। इस पर अखिल ने कहा कि हम अपनी जगह पर काम कर रहे हैं। विवाद के बाद आपस में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में अखिल वार्ष्णेय ने कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने फार्म हाउस स्थित घर में बैठे थे। तभी विष्णु कुमार गुप्ता उर्फ कल्लन पुत्र बांकेलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी एवं उसका पुत्र श्वेतांक उर्फ बिट्टू एवं पप्पू पुत्र नामालूम निवासी गांव नगला हरि एवं दो अज्ञात लोग हथियारों लैस होकर आए और घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। गोली दीवार में घुस गई। इसके बाद विष्णु ने तमंचे की बट मारकर मेरा सिर फाड़ दिया। अखिल को सिर में चोट लगने पर सीएचसी से रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष की निधि गुप्ता पत्नी विष्णु वार्ष्णेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके पति वृहस्पतिवार की शाम को रिलांयस पेट्रोल पंप के पीछे अपनी प्रिया प्लास्टिक फैक्टरी पर गए थे।
इस दौरान उनके पति ने देखा कि उनकी जमीन पर फार्म हाउस के स्वामी अखिल वार्ष्णेय, सौरभ पुत्र नामालूम निवासी कासगंज, खालिद चालक पुत्र असलम निवासी मोहल्ला कटरा सिकंदराराऊ, बिन्नी शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा, निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद, होटल का गार्ड नाम-पता नामालूम हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे लेकर जबरन उनकी जमीन पर पेड़-पौधे तोड़कर पिलर गाड़ रहे थे।

पति ने ऐसा करने से मना किया तो इन नामजदों ने पति पर जानलेवा हमला करके उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। तमंचे से और होटल के गार्ड ने बंदूक से फायर किए। पति ने निकट के भवन में जाकर अपनी जान बचाई। झगड़े की खबर पर उनका बेटा श्वेतांक मौके पर पहुंचा तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed