{"_id":"62532260f004bf5cae51dbd9","slug":"hathras-fighting-commotion-youth-unconscious-for-removing-banner-hathras-news-ali288994810","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बैनर हटाने पर मारपीट, हंगामा, युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बैनर हटाने पर मारपीट, हंगामा, युवक बेहोश
विज्ञापन
हाथरस : हंगामा कर रहे लोगों को समझाते सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक बैनर हटाने को लेकर कुछ नामजदों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर दी। मामला कोतवाली सदर पहुंच गया। इस दौरान जब दोनों पक्ष वहां मौजूद थे तो एक पक्ष का आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के साथ एक पुलिसकर्मी ने उन पर समझौत के लिए दबाव बनाया और उनके पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट भी कर दी। इस दौरान यह युवक बेहोश हो गया। वहां खलबली मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली।
रविवार को कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी निवासी नंद किशोर व खुशीराम प्रकाश टॉकीज के सामने मंदिर पर बिजली का काम कर रहे थे। इस बीच वहां लगा डांस एकेडमी का बैनर हट गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर डांस एकेडमी संचालक के लोग आए और नंदकिशोर व खुशीराम के साथ मारपीट करने लगे। काफी हंगामा हो गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उन पर फैसला करने का दबाव बनाया और नंदकिशोर के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। यह देखकर वहां खलबली मच गई। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों के परिवार के लोगों ने एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए।
सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इन लोगोें को कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि अभी तक इन लोगों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ ही तहरीर दी है। पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। यदि पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत करेंगे तो जांच करके पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद