{"_id":"6182dc6e9bd290433d37ec59","slug":"hathras-fighting-between-two-sides-in-a-minor-dispute-sticks-and-sticks-went-fiercely-hathras-news-ali277399963","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा रोड स्थित गांव हतीसा में मामूली विवाद पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं दोनों पक्षों के चार लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में एक युवक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच वहां पर आए दूसरे युवक ने विरोध किया। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। इतने में ही दोनों पक्षों के लोग वहां पर आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
यह देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिस पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और फिर दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया। संवाद