{"_id":"635198930464952aee297a3d","slug":"hathras-fighting-and-stone-pelting-in-the-ongoing-meeting-in-valmiki-ashram-sadabad-news-ali303119580","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाल्मीकि आश्रम में चल रही बैठक में मारपीट-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाल्मीकि आश्रम में चल रही बैठक में मारपीट-पथराव
विज्ञापन
हाथरस : झगड़े में घायलों का सीएचसी में होता इलाज। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
उदय कुमार वाल्मीकि के महर्षि वाल्मीकि नवयुवक संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद बृहस्पतिवार को आगरा गेट स्थित वाल्मीकि आश्रम में चल रही बैठक में हंगामा हो गया। मारपीट और पथराव भी हुआ। झगड़े में छह लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
यह बैठक उदय कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में चल रही थी। वाल्मीकि आश्रम में बुधवार को दुकान लगाने वाले लोगों के तख्त आदि सामान रखा जाता है। समाज के लोगों के बीच यह प्रस्ताव रखा कि आज के बाद आश्रम को खाली रखा जाएगा। किसी तरह के तख्त आदि सामान आश्रम में नहीं रखा जाएगा। इस बात को लेकर मामला बिगड़ गया।
वाल्मीकि बस्ती, मथुरापुरी और आगरा गेट के रहने वाले समाज के लोगों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की तरफ से तीन-तीन घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि एक तरफ से तहरीर आ गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद