{"_id":"61365e458ebc3e6ed2138fcb","slug":"hathras-fever-patients-will-be-found-in-more-than-two-and-a-half-lakh-homes-hathras-news-ali272499640","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस :ढाई लाख से ज्यादा घरों में खोजे जाएंगे बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस :ढाई लाख से ज्यादा घरों में खोजे जाएंगे बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
फिरोजाबाद व अन्य जिलों में बुखार और डेंगू से हुई मौत के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग जिले के 2,77,192 घरों में बुखार और डेंगू के रोगियों की तलाश कराएगा। इसके लिए आज से विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण में छूटे दो वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिला और कोविड टीकाकरण में छूटे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सूची तैयार कराई जाएगी। डेंगू रोग वाले संदिग्धों की जांच भी की जाएगी।
बता दें कि प्रदेश भर में इस समय डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिले में डेंगू रोगी कम है, पर एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर ऐसे लोगों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं। जिससे कि बुखार के रोगियों की ग्राफ तैयार किया जा सके और उन्हें सही समय पर उपचार मिल सके।
विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में 501 टीम तैयार की गईं हैं। इनके ऊपर 101 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। इस दो सदस्यीय टीम में आशा, आंगनबाड़ी या फिर एनजीओ की सदस्य रहेंगी। एक टीम एक दिन में 50 घरों में जाएगी और बुखार व डेंगू के लक्षण वाले लोगों की सूची बनाएगी। जिसके बाद उनकी जांच होगी। नियमित टीकाकरण व कोविड टीकाकरण में छूटे बच्चों व लोगों का टीकाकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पांच बातों की ली जाएगी जानकारी
-- बुखार तो नहीं आ रहा।
-- किसी को कोरोना के लक्षण तो नहीं।
-- टीबी रोगी
-- नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं।
-- 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की पहली खुराक लगी है या नहीं।