फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever havoc: Teenager and teenager died on the same day

हाथरस : बुखार का कहर : एक ही दिन किशोर और किशोरी की मौत

Fri, 17 Sep 2021 09:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever havoc: Teenager and teenager died on the same day
खुशी को फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र में बुखार ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव नगला मेवा निवासी एक 14 वर्षीय किशोर और गांव कोंकना निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी की बुखार से मौत हो गई। दोनों को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। क्षेत्र में एक साथ बुखार से दो मौतें होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी जयपाल सिंह के पुत्र रोहित कुमार (14) को तीन दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर परिजन उसे पास के ही एक ही निजी अस्पताल में ले गए। वहां, उसकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई। प्लेटलेट्स लगातार गिर रहा था। जिसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए।
विज्ञापन

यहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उसकी बड़ी बहन सरिता (26) भी बीमार और उसका भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा गांव में सचिन कुमार, कुमारी सपना, अंकित, राज कुमारी सहित दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के गांव कोंकना कलां निवासी योगेश कुमार गुप्ता की पुत्री खुशी (13) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने गांव के एक डॉक्टर से उसे दवा दिलवा दी। जब वह दवा से ठीक नहीं हुई तो परिजन मंगलवार की सुबह सहपऊ में एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने लाए। डॉक्टर ने उनको उसे आगरा ले जाने की सलाह दी।
आगरा ले जाते समय किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में बुखार से एक ही दिन में दो मौते होने पर क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर चिंता की बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि किशोर की मौत डेंगू से हुई है।

इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि वह गांव में मेडिकल टीम भेज रहे हैं। पूरे गांव में बीमार लोगों में दवा का वितरण किया जाएगा। सभी मरीजों के खून की भी जांच की जाएगी। किशोर की मौत किस वजह से हुई यह मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चलेगा।

मृतक रोहित का फाइल फोटो।

मृतक रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed