फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever havoc continues in the district, two dozen people have died

हाथरस: जिले में बुखार का कहर जारी, दो दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

Wed, 27 Nov 2019 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever havoc continues in the district, two dozen people have died
बुखार ने अब तक निगलीं दो दर्जन जिंदगियां
विज्ञापन

कई गांवों में अभी भी बुखार का प्रकोप है बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुखार का प्रकोप अभी भी जिले में जारी है। मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले डेढ़ माह में बुखार से जिले में दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें डेंगू, मलेरिया, निमोनिया और वायरल फीवर भी शामिल है। यह बात अलग है कि स्वास्थ्य विभाग इसे नकार रहा है।
जिले में इस बार बुखार ने जमकर कहर बरपाया है। चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में ही आधा दर्जन लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। सादाबाद, हाथरस, सासनी, सहपऊ, सिकंदराराऊ और हसायन क्षेत्रों के कई गांवों में बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कई लोग तो डेंगू से मरे हैं।
विज्ञापन

सबसे खेदजनक पहलू तो यह है कि जिले में स्वास्थ्य महकमे के पास डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जब यहां की प्राइवेट पैथोलॉजी लैब की टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की जांच की पुष्टि हो जाती है तो मरीजों को उनके तीमारदार आनन-फानन उपचार के लिए बाहर ले जाते हैं। ऐसे में कई मरीजों ने बाहर दम तोड़ दिया है तो कुछ पर्याप्त उपचार के अभाव में मर गए। बच्चे भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हाल में कई बच्चे भी बुखार से मर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही बुखार से मौतों की जानकारी मिलती है तो टीमें वहां जाकर शिविर लगाकर संभावित रोगियों का उपचार भी करती हैं। वहां फॉगिंग भी कराई जाती है, लेकिन यह सब कदम बाद में उठाए जाते हैं। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर का यही कहना है कि जिले में अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जहां भी संक्रमण फैलने की सूचना मिल रही है। वहां टीमें भेजी जा रही हैं। मरीजों का उपचार आदि कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed