{"_id":"616497e38ebc3ec240436994","slug":"hathras-fever-continues-six-more-deaths-hathras-news-ali27550367","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार का कहर जारी, छह और मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार का कहर जारी, छह और मौतें
विज्ञापन
बुखार से मृत रूमा देवी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में वायरल फीवर, डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से अब छह और लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब तक करीब 70 लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या 234 पहुंच गई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार की रोगियों की भरमार है। काफी लोग जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित कर रही हैं।
बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा निवासी शानू सिंह (18) पुत्री ओमकार सिंह को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसे स्थानीय स्तर पर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ, हालत गंभीर होने पर युवती को परिजन इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। वहां पर 8 दिन से इलाज चल रहा था।
सोमवार सुबह करीब छह बजे युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी गांव में बुखार से दूसरी मौत ममता देवी (40) की हुई। उसे पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। ब्लड की जांच भी कराई गई। हालत गंभीर होने पर उसे परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां पर रविवार रात को उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, गांव रामपुर में बुखार से तीन की मौत हो गई। यहां की निवासी रूमा देवी (25) पत्नी रोहित कुमार को 8 दिन से बुखार आ रहा था। जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। रामपुर की ही रहने वाली दीप्ति (12) पुत्री कैलाश चंद्र को 3 दिन से बुखार आ रहा था।
स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रामपुर निवासी लक्ष्मी देवी (55) पत्नी रामस्वरूप की इलाज भी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कई दिन से लक्ष्मी देवी की तबीयत ज्यादा खराब थी। रात को इलाज के दौरान अलीगढ़ में उनकी मौत हो गई।
हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर हतीसा में भी एक महिला लता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा भी पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी भी मौत हो गई। इधर, स्वास्थ्य विभाग भी बुखार के बढ़ते प्रकोप से हलकान है। सीएमओ के निर्देश पर लगातार टीमें देहात में जा रही हैं और वहां शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कर दवाएं दे रही हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि गांव कैलोरा और रामपुर में बुखार से मौतों की सूचना मिली है। टीमें वहां भेजी जाएंगी। वैसे जहां-जहां सूचना मिल रही हैं। वहां टीमें भेजी जा रही हैं। एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

बुखार से मृत शानू सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भरती मरीज और उनके तीमारदार। संवाद- फोटो : HATHRAS