फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fertilizers are openly selling despite sales being restricted

हाथरस: बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद खुलेआम बेच रहे उर्वरक

Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fertilizers are openly selling despite sales being restricted
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कृषि विभाग की ओर से उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद उर्वरक विक्रेताओं द्वारा धड़ल्ले से उर्वरकों की बिक्री की जा रही है। अब कृषि विभाग की ओर से इन उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे मारे जाएंगे। इन थोक विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी, जोकि बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद भी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक उपलब्ध करा रहे हैं।
कृषि विभाग की टीम ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर छापे मारे थे और उर्वरकों के नमूने लिए थे। साथ ही दस्तावेजों और पॉस मशीन से उर्वरकों की बिक्री का अवलोकन किया था। कई उर्वरक विक्रेताओं के नमूने जांच में फेल हो गए थे। कई विक्रेताओं के यहां दस्तावेज नहीं मिले थे। विभिन्न कारणों से जिले के 22 उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री को जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने प्रतिबंधित कर दिया था। इन उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित होने की सूचना शासन, सभी थोक विक्रेताओं और एजेंसियों को भी दे दी गई थी।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद ज्यादातर उर्वरक विक्रेता विभिन्न माध्यमों से उर्वरकों की खरीद कर उर्वरकों की खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। इसकी सूचना अब कृषि विभाग के अधिकारियों को मिल गई है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि ऐसे थोक विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद फुटकर में उर्वरक की आपूर्ति विक्रेताओं को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed