फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fear of cross voting is haunting the candidates

हाथरस : क्रॉस वोटिंग का प्रत्याशियों को सता रहा डर

Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fear of cross voting is haunting the candidates
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के चार ब्लॉकों पर शनिवार को होने वाले मतदान में प्रत्याशियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। सभी ब्लॉकों में आमने-सामने मुकाबला है। ऐसे में प्रत्याशियों को यह डर लग रहा है कि कहीं जिला पंचायत की तरह ऐन वक्त पर वह बीडीसी सदस्य उन्हें दगा न दे दें, जिन्हें वह लंबे समय से टूर करा रहे हैं और समर्थन मूल्य भी दे चुके हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी। सीमा उपाध्याय के साथ 15 सदस्य वोट डालने के लिए मतदान स्थल पर आए थे, लेकिन सीमा उपाध्याय को 13 वोट ही मिले थे। अब यही डर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में खड़े उम्मीदवारों व उनके रणनीतिकारों को सता रहा है। जिले में सिकंदराराऊ, हसायन, हाथरस और सासनी में कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन

कई उम्मीदवारों ने बहुमत भी जुटा लिया है और करीब एक माह से बीडीसी सदस्यों को बाहर भेज रखा है। इन्हें समर्थन मूल्य भी दिया जा चुका है, लेकिन प्रत्याशियों को इस बात की चिंता है कि ऐनवक्त पर उनके साथ दगाबाजी हो सकती है। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को पूरे दिन और देर रात तक प्रत्याशी व उनके रणनीतिकार अपने वोटरों को सहेजकर व दूसरे खेमे में सेंधमारी करने में लगे रहे। उनके द्वारा जीत के लिए हर कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed