{"_id":"60edd8508ebc3eccc61998dd","slug":"hathras-fear-of-corona-reduced-passengers-on-delhi-route-hathras-news-ali268034646","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना के डर से दिल्ली रूट पर कम हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना के डर से दिल्ली रूट पर कम हुए यात्री
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में भले ही कोरोना संक्रमण की लहर कम हो गई है, लेकिन दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब भी कोरोना संक्रमण का डर सता रहा है। इस कारण दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हुई है। उत्तराखंड रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस कारण इन बसों का लोड फैक्टर 48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अभी राजस्थान और हरियाणा राज्य में चलने वाली बसें बंद चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को अन्य साधनों से दूरी तय करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जब से आई है, तब से डिपो की आमदनी का ग्राफ सही नहीं चल रहा है। सहालगों में भी डिपो को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। हाथरस से दिल्ली रूट पर आधा दर्जन से अधिक बसें संचालित होती हैं। वहीं उत्तराखंड रूट पर एक दर्जन से अधिक बसों का संचालन होता है। दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम है। उत्तराखंड रूट पर चलने वाली बसों में लोग देहरादून और हरिद्वार आदि स्थानों पर घूमने जा रहे हैं। इस कारण उत्तराखंड रूट पर चलने वाली बसों का लोड फैक्टर 68 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इससे डिपो के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।