{"_id":"5dd829f88ebc3e54c548fa5b","slug":"hathras-fast-tag-on-more-than-two-dozen-buses-of-roadways-hathras-news-ali2194882128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज की दो दर्जन से अधिक बसों पर लगेगा फास्टटैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज की दो दर्जन से अधिक बसों पर लगेगा फास्टटैग
विज्ञापन
रोडवेज की दो दर्जन से अधिक बसों पर लगेगा फास्ट टैग
एक दिसंबर से बिना टैग से नहीं गुजरेंगी रोडवेज की बसें
डिपो के अधिकारियों ने बैंक को भेजी सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक दिसंबर से राष्ट्रीय राजमार्ग के हर टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा। एनएचएआई ने इसके लिए पूरे देश में अभियान चलाया है। डिजिटल पेमेंट के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक टोल कलेक्शन कार्यक्रम के तहत फास्ट टैग लांच किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए रोडवेज द्वारा दो दर्जन से अधिक बसों पर फास्ट टैग लगवाए जाएंगे। रोडवेज के अधिकारियों ने संबंधित बैंक को बसों की सूची भेजी है, ताकि टैग बनकर लग सकें।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 86 बसें हैं, जिनमें से करीब 40 बसें लंबे और बाकी लोकल रूट पर दौड़ती हैं। इन सभी बसों में फास्ट टैग लगाए गए थे, जिनमें 26 बसों पर टैग काम नहीं कर रहा है, इसलिए रोडवेज के अधिकारियों ने फास्ट टैग के लिए सूची संबंधित बैंक को भेजी है।
इन बसों पर एक दिसंबर से पहले फास्ट टैग लग जाएंगे। बसों के टोल से गुजरने के दौरान आरएम के खाते से स्वत: ही भुगतान होगा। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिन बसों पर फास्ट टैग कार्ड खराब हो गए हैं, उन पर एक दिसंबर से पहले लगवाए जाएंगे, ताकि संचालन में कोई दिक्कत नहीं हो।