फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers taking the benefit of PM Kisan Samman Nidhi

हाथरस : नौकरी पेशा किसान ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

Thu, 16 Jun 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers taking the benefit of PM Kisan Samman Nidhi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ रहे लाभार्थियों के सत्यापन में चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। आयकरदाताओं के बाद ऐसे लाभार्थी सामने आए हैं, जोकि सरकारी नौकरी का लाभ ले रहे हैं। अब इन नौकरीपेशा किसानों का डाटा अलग से तैयार किया जा रहा है, जिससे अपात्रता सूची में इनके नाम को शामिल कर इनसे योजना के तहत अब तक ली गई धनराशि की वसूली की जा सके।
जिले में योजना के तहत 1.90 लाख किसानों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। पूर्व में केंद्र सरकार की ओर से इन लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था। सत्यापन में 2,556 आयकरदाता किसानों को चिन्हित किया गया था। इन किसानों को विभाग की ओर से दी गई धनराशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इनसे वसूली करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शासन के निर्देश पर अब कृषि विभाग की ओर से गांव गांव कृषि टीमें सत्यापन के लिए लगाई हैं। यह टीमें गांव-गांव पहुंचकर योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कर रही हैं। सत्यापन में सामने आया है कि सरकारी नौकरी पेशा किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। अब तक करीब 122 ऐसे अपात्र चिन्हित कर लिए गए हैं। उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि इन किसानों को अपात्रता सूची डालकर इनसे धनराशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed