{"_id":"602eb2be8ebc3ee9276a1bd0","slug":"hathras-farmers-start-getting-solar-pumps-hathras-news-ali2566188127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसानों को सोलर पंप मिलना हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसानों को सोलर पंप मिलना हुआ शुरू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोलर पंप योजना के तहत जिले के लाभार्थी लंबे समय से सोलर पैनल आने की राह तक रहे थे। इसको लेकर अमर उजाला में खबर भी प्रकाशित की गई। विभागीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और शासन को पत्र भेजकर सोलर पंप दिलाने का अनुरोध किया। अब संबंधित कंपनी ने सोलर पंपों की आपूर्ति शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से जिले में सोलर पंप योजना के तहत 30 लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इस योजना के तहत सोलर पंप लगाने पर लाभार्थी को नामित संस्था से सामान खरीदने पर 60 फीसदी का अनुदान दिया जाता है। इस क्रम में कृषि विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष 29 आवेदन मिले थे। इन आवेदकों ने सोलर पंप योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने के लिए अंशदान भी दे दिया था।
जिले के 20 लाभार्थियों ने 66-66 हजार रुपये के ड्राफ्ट व नौ लाभार्थियों ने 94-94 हजार रुपये के ड्राफ्ट अंशदान के रुप में उप निदेशक कृषि कार्यालय में योजना का लाभ पाने के लिए दे रखे थे, लेकिन शासन स्तर से नामित संस्था रोटोमैक द्वारा अभी तक सोलर पंपों की आपूर्ति नहीं दी गई थी। इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। अब संस्था ने करीब एक दर्जन लाभार्थियों के लिए सोलर पंप भिजवा दिए हैं। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जल्द ही सभी लाभार्थियों को सोलर पंप मिल जाएंगे।