{"_id":"61a128a1a5269758d044c847","slug":"hathras-farmers-protested-over-demands-submitted-memorandum-sasni-news-ali2791329167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मांगों को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मांगों को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस : तहसील के गेट पर धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं को पूरा करने की मांग की। धरने का नेतृत्व ठा. विनोद कुमार पुंढीर ने किया। अध्यक्षता पाल सिंह ने की। किसानों ने एसडीएम अंजलि गंगवार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों का आरोप है कि किसान यूनियन के कार्यकर्ता एक वर्ष पहले से आंदोलन कर समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसे तत्काल पूरा किया जाए। आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। बिजली की बढ़ी दर वापस ली जाएं। लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों को कुचलकर हत्या के जिम्मेदार गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए। पराली जलाने वाले मजदूर व किसानों पर कार्रवाई न की जाए।
सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए। भ्रष्टाचारियों पर एनएसए लगाई जाए। डीजल, गैस व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए और किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मानक के अनुरूप लिया जाए। संचालन उमाशंकर बांगर ने किया। इस मौके पर रामबाबू सिंह चौहान, ओमप्रकाश त्यागी, श्रीपाल सिंह, ओमप्रकाश दीक्षित, महीपाल सिंह, हरीओम, कालीचरण, राजकुमार कौशिक आदि मौजूद थे। संवाद