फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers' loans will be waived, Inter pass girl students will get smart phone

हाथरस : किसानों के कर्जे होंगे माफ, इंटर पास छात्राओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers' loans will be waived, Inter pass girl students will get smart phone
हाथरस : सादाबाद में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने शनिवार की देर रात कस्बा और क्षेत्र में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा रोड शो करते हुए वाल्मीकि वाटिका में पहुंची। यहां सभा कर कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की रीति-नीति और चुनावी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।
यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, विधायक दल के उपनेता गजराज सिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन आदि शामिल थे। इन सभी पदाधिकारियों का सबसे पहले हाथरस रोड स्थित श्रीजी होटल पर जितेंद्र गौतम एडवोकेट एवं नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

यात्रा कस्बे के जवाहर बाजार, सुभाष गली चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर के सामने महर्षि वाल्मीकि वाटिका पर जाकर जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभी पदाधिकारियों का स्मृति चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तदुपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी विपक्षी पार्टी है, जो कि सड़क पर उतरकर भाजपा के कारनामों की पोल खोल कर जनता की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। भाजपा ने देश को जाति, धर्म की राजनीति की आग में झोंक दिया है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर वर्ग हर के आदमी को दस लाख रुपये तक किसी भी बीमारी के उपचार के लिए मुफ्त सुविधा मिलेगी। इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएशन पास छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी। किसानों के सारे कर्जे माफ किए जाएंगे। पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कांग्रेस गरीबों की हितैषी है और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सिर्फ कांग्रेस ही जो भाजपा की पोल खोलने का काम कर रही है। अन्य दल तो भाजपा के आगे बौने साबित हो रहे हैं।

संचालन जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, विकास चौधरी, शाहिद कुरेशी, ब्लॉक अध्यक्ष सहपऊ संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, संदीप गौतम, विनीत गौतम, देवेंद्र शर्मा, मौसम शर्मा, अंकित, सौरव शर्मा, मनोज रावत, महिपाल ठाकुर, जैनुद्दीन, अनिल शर्मा, अनुभव लवानिया, ओमप्रकाश, वीरेंद्र जायसवाल, संजीव, आशीष शर्मा, दीपू, कन्हैयालाल पुलंद आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed