फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers fear crop rot after sun rise

हाथरस : धूप निकलने के बाद किसानों को फसल सड़ने का डर

Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers fear crop rot after sun rise
हाथरस : बारिश से जलभराव के कारण गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। अब तेज धूप के कारण किसानों को फसल के सड़ने का डर सता रहा है। बारिश में धान की फसल बुरी तरह बिछ गई है। बाजरा और कपास की फसल को भी नुकसान हुआ है। बारिश वजह से धान में करीब 50 फीसदी का नुकसान होने की बात कही जा रही है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों ने नुकसान फीसदी के आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं। राजस्व विभाग बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा है।
जिले में चार दिन बारिश होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार मौसम में हो रही बदलाव के कारण सुबह और शाम की ठंड भी बढ़ गई है। वहीं किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सता रही है। धूप न निकलने की वजह से बाजरा, कपास, मूंग, धान सूख नहीं पाए हैं। इस कारण इन फसलों के सड़ने का डर किसानों को ज्यादा सता रहा है। संवाद
विज्ञापन

हमारे द्वारा फसल बीमा वाले किसानों के नुकसान के आकलन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। बाकी फसल, पशु, घर आदि के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हंसराज सिंह, उप कृषि निदेशक, हाथरस।
लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। अब भले ही मौसम कुछ साफ हो गया है, लेकिन फसल में हुए जलभराव से नुकसान तो होगा।

-बालकिशन, किसान दरकई
इस बारिश से धान व बाजरा की फसल में नुकसान तो होगा ही, इसके कारण आलू की बुवाई में भी देरी हो रही है। जिसका असर आर्थिक रूप से भी पड़ेगा।
-डालचंद, गिजरौली
बारिश से किसान की बाजरा, धान, दलहनी फसलों में नुकसान है। कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन किया जा रहा है। किसान खेत में भरे पानी को सूखने का इंतजार करें या फिर अगर की कोई व्यवस्था हो तो, उसे भी अपनाया जा सकता है। सब्जी की फसलों में भी इससे नुकसान हुआ है।
-डॉ. एके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed