{"_id":"5fdcfa158ebc3e3fe658e6d0","slug":"hathras-farmer-dies-due-to-scooty-collision-sasni-news-ali2514816153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूटी की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूटी की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
बृहस्पतिवार की देर रात खेत से लौट रहे एक किसान को स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव बांधनु निवासी मुकेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार की देर रात खेत पर काम कर के पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान सासनी विजयगढ़ संपर्क मार्ग पर अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राकेश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।