फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Faces blown by students with respect

हाथरस : सम्मान पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Thu, 11 Mar 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Faces blown by students with respect
हाथरस : एबीवीपी के स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव कार्यक्रम में यवाओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव के दौरान हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिताएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर की ओर से तीन मार्च से आठ मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह नवग्रह मंदिर स्थित गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. अविन शर्मा, विशिष्ट अतिथि गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला प्रमुख आलोक गुप्ता, जिला संयोजक अविनाश शर्मा, नगर अध्यक्ष अजय गौड़, नगर मंत्री गौरव रावत ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में संजना प्रेमी, यशी गुप्ता, उर्वशी पौरुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम भावना शर्मा, द्वितीय भवनेश तथा तृतीय स्थान यशिका वार्ष्णेय ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में दुष्यंत राजपूत ने प्रथव व अनुराग जादौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम हितांश शर्मा, द्वितीय तनुजा शर्मा तथा तृतीय स्थान प्रांजुल शर्मा ने प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान विक्की, द्वितीय स्थान विष्णु विशाल ग्रुप, तथा तृतीय स्थान भुवनेश्वरी, गार्गी दिव्यांशी ग्रुप ने प्राप्त किया। सोलो जूनियर डांस में प्रथम स्थान कृतज्ञ, द्वितीय स्थान स्वर्णिम तथा तृतीय स्थान काव्य ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो सीनियर डांस में प्रथम स्थान ध्रुव झा, द्वितीय हर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अजय गौड़ ने अतिथियों व विद्यार्थियों का आभार जताया। इस कार्यक्रम में परिषद से जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, जय शर्मा, शुभम कुशवाहा, दीपक शर्मा, जयललिता, करन, नवीन, सौरभ, गौरव, चंद्रभानु गौतम, प्रियंका, मोहिनी, रोहित, आयुष, आकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed