फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eye on determination of reservation for village head

हाथरस : ग्राम प्रधान पद के आरक्षण निर्धारण पर टिकी निगाहें

Thu, 21 Jan 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eye on determination of reservation for village head
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दिया गया है। विभिन्न निर्धारित प्रारूप के माध्यम से शासन व आयोग को सूचनाएं भी भेजी जा रही हैं । फिलहाल में ग्राम प्रधान की पदों पर आरक्षण निर्धारण को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शासन ने जिला पंचायतराज विभाग से वर्ष 1995, 2000, 2005, 2010 और 2015 में ग्राम प्रधान के पदों पर रही आरक्षण की स्थिति का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर वर्तमान में आरक्षण की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक शासन ने पंचायतराज विभाग से आरक्षण निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन

यहां से पंचायतराज विभाग भी आबादी के अनुसार आरक्षण का निर्धारण करेगा। इसे लेकर ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां तक कि उम्मीदवार महिला व पुरुष आरक्षण के निर्धारण का भी इंतजार कर रहे हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अभी तक ग्राम प्रधानों के पदों पर आरक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है। यह निर्धारण चुनाव आयोग के स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed