{"_id":"5e46ea468ebc3ee5f523f91c","slug":"hathras-expressing-with-a-beating-heart-hathras-news-ali2267012144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: धड़कते दिल से किया इजहार-ए-इश्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: धड़कते दिल से किया इजहार-ए-इश्क
विज्ञापन
हाथरस: वेलेंटाइन डे के मौके पर गुलाब का फूल देकर मोहब्बत का इजहार करते दंपती।
- फोटो : HATHRAS
धड़कते दिल से किया इजहार-ए-इश्क
युवाओं, नवदपंतियों पर पूरे दिन छाई रही वेलेेंटाइन डे की खुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार के पक्षियों ने खूब उड़ान भरी। कोई ट्यूशन के बहाने घर से निकला तो किसी ने शॉपिंग के बहाने एकांत में पहुंचकर इजहार-ए-इश्क किया। युवाओं पर पूरे दिन वेलेंटाइन डे की खुमारी छाई रही।
वेलेंटाइन वीक में पूरे सात दिनों तक तरह-तरह तरह से युवाओं ने अपने प्यार को पाने की कोशिश की, लेकिन जिस दिन उन्हें सबसे अधिक इंतजार था। वह वीक का अंतिम दिन यानि की वेलेंटाइन डे। इस दिन युवाओं ने अपने मन में ढेरो संपने संजोये थे। शुक्रवार को जब यह दिन आया तो युवा जोड़ों ने मन में सुबह से ही तरंगे उठानेे लगी। दिल की धड़कनें तेज हो गईं और युवा एक-दूसरे से मिलने के लिए बेकरार होने लगे।
युवाओं को घर से निकलने के लिए कई बहाने बनाने पड़े, लेकिन वह घर से निकले जरूर। स्कूल-कॉलेजों के अलावा पार्क, कॉफी शॉप, रेस्टारेंट, कोचिंग सेंटर आदि में युवाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट दिए। हालांकि यह बात अलग रही कि किसी को जवाब में हां मिला तो किसी को न में। कुछ प्रेमी युगल सुरक्षित स्थान की तलाश में घूमते दिखाई दिए। काफी प्रयासों के बाद प्रेमियों को यहां भी एकांत मिला। वहीं रुक कर प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
महंगे बिके गुलाब के फूल और बुके
वेलेंटाइन डे पर सुबह जल्दी बाजारों में फूलों की दुकानें सज गईं। इन दुकानों पर विशेष रूप से फूलों की बुके सजाई गईं। इस दिन फूल विक्रेताओं ने 40 से 50 रुपये में एक फूल बेचा। बुके 200 से 400 रुपये में बिका। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
नवदंपतियों में भी रहा उत्साह
वेलेंटाइन डे सिर्फ युवा प्रेमियों ने ही नहीं मनाया, बल्कि इसमें नवदंपति भी काफी आगे रहे। नव दपंतियों ने एक दूसरे को गुलाब और अन्य आकर्षक उपहार देकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। काफी नवदंपती इस दिन रेस्टोरेंट में भी गए। वहां भी इस दिन को मनाया।