{"_id":"61a278b561aa2045160387cc","slug":"hathras-expressed-displeasure-over-the-poor-progress-of-filling-the-form-for-making-new-voter-card-hathras-news-ali279212975","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नए वोटर कार्ड बनाने के फॉर्म भरवाने की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नए वोटर कार्ड बनाने के फॉर्म भरवाने की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बागला इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 272 से 280 तक का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को अधिक से अधिक नये व्यक्तियों का वोटर कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने बीएलओ से पुनरीक्षण अभियान के तहत किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। बूथ संख्या 273 पर तैनात कर्मचारी सोनू शर्मा कर संग्रह नगर पालिका परिषद ने बताया कि 17 फार्म छह प्राप्त हुए। इसमें से 11 फॉर्म छह ऑनलाइन फीडिंग के लिए तहसील पर जमा कर दिए गए हैं। अवशेष फार्म छह को आज तहसील पर जमा करा दिया जाएगा। 12 फार्म सात प्राप्त हुए थे। इन्हें तहसील पर जमा करा दिया गया है। चार फार्म अभी प्राप्त हुए हैं। इन्हें आज तहसील में जमा करा दिया जाएगा।
बूथ संख्या 279 पर तैनात कर्मचारी राजेश कुमार सोलंकी, सहायक अध्यापक और बीएलओ ने बताया कि 12 फॉर्म संख्या छह प्राप्त हुए हैं, जिसमें से छह फॉर्म संख्या छह ऑनलाइन फीडिंग के लिए तहसील पर जमा कर दिए गए हैं। अवशेष छह फार्म संख्या छह को आज तहसील पर जमा करा दिया जाएगा। पुनरीक्षण के तहत नये वोटर कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भरवाए जाने की कार्रवाई संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय विकास खंड सासनी में नगला उम्मेद में पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए। संवाद