{"_id":"5e21fec18ebc3e4b1178211d","slug":"hathras-explosion-at-odhpura-power-plant-in-vcb-deepens-power-crisis-hathras-news-ali224327978","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ओढ़पुरा बिजलीघर पर वीसीबी में हुआ धमाका, गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ओढ़पुरा बिजलीघर पर वीसीबी में हुआ धमाका, गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजलीघर पर वीसीबी में हुआ धमाका, गहराया बिजली संकट
आधे शहर में सुबह से दोपहर तक ठप रही बिजली, लोगों ने झेलीं दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह ओढ़पुरा बिजलीघर में वीसीबी (वैैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में धमाका हो गया। इस कारण सुबह से दोपहर तक आधे शहर की बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम को करीब तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बाद शहर और देहात का बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया है। कभी लाइन में फॉल्ट तो कभी उपकरणों में धमाका हो रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ओढ़पुरा बिजलीघर की वीसीबी में धमाका हो गया। इसी के साथ रामलीला मैदान, घंटाघर, बैनीगंज, मोहनगंज सहित आधे शहर में सुबह से शाम तक बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों की मशीनें थमी रहीं। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम को करीब तीन बजे ओसीबी की मरम्मत के बाद बिजली आई तो तेजी के साथ लोग पेंडिंग कामों को निपटाने में जुट गए।