फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ex-MLA visits private hospitals to know the condition of dengue victims

हाथरस : पूर्व विधायक ने निजी अस्पतालों में जाना डेंगू पीड़ितों का हाल

Wed, 06 Oct 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ex-MLA visits private hospitals to know the condition of dengue victims
डेंगू पीड़ित युवती का उसके परिवार से हाल जानते पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कई निजी अस्पतालों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान कई मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। इनके अभिभावकों ने पूर्व विधायक को निजी लैब द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट भी दिखाई, जिसमें डेंगू की पुष्टि की गई थी।
देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन लापरवाह रवैया अपना रहा है। गांव में सफाई, फॉगिंग कराने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। लगभग हर गांव में पोखर, तालाब, नाली, नाले ही नहीं, बल्कि कई सड़कों पर जलभराव और कीचड़ भरा पड़ा है।
विज्ञापन

इससे डेंगू सहित अन्य कई बीमारियां फैल रही हैं। सरकारी चिकित्सकों द्वारा जो जांच गांव गांव जाकर की जा रही है, उनकी रिपोर्ट भी काफी देरी से आ रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि सादाबाद में स्टेट बैंक के पास स्थित एक निजी अस्पताल का जब उन्होंने भ्रमण किया तो अस्पताल में 17 वर्षीय महिमा निवासी सादाबाद, गांव रसगंवा निवासी रिया पुत्री सुभाष, गांव मढ़ाका निवासी 15 वर्षीय प्रिया पुत्री पवन और गांव बरामई निवासी ममता डेंगू से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सबकी डेंगू की जांच रिपोर्ट भी ले ली है। जो अफसर जिले में डेंगू न होने का दावा करते हैं, उनको यह रिपोर्ट दिखाई जाएगी, जिससे प्रशासन की आंखें खुल सकें। इस दौरान भगत सिंह, कैलाश ठेंनुआ, पूरन कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed