फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Everyone should take inspiration from Baba Saheb's works

हाथरस: बाबा साहब के कार्यों से सबको लेनी चाहिए प्रेरणा

Thu, 26 Nov 2020 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Everyone should take inspiration from Baba Saheb's works
हाथरस: आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं द्वारा बृहस्पतिवार को आगरा चुंगी स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हुए आयोजन में नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का है। संविधान का आदर और इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। भारत के लोकतंत्र को बचाने और उसकी मर्यादा को कायम रखने के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर ने समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया। हम सबको बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ जितेंद्र गौतम एडवोकेट, विकास चौहान, रोहन राजौरिया, सौरव सिंह, आशीष शर्मा, घनश्याम शर्मा, महिपाल सिंह, दिनेश चौधरी, हरिओम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब आंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा भी नगर के आगरा चुंगी, मोहल्ला पोखर वाला, नगला केशरी स्थित पार्कों में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भगवती प्रसाद उर्फ मोनू जाटव, राजेश किंग, राज कपूर, विपिन सभासद, सुनील सभासद, सुरेश प्रधान, टीटू भाई, विशाल, राजेश आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed