फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Everyone is waiting for the result, the growing restlessness of the leaders

हाथरस : सभी को परिणाम का इंतजार, नेताओं की बढ़ रही बेचैनी

Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Everyone is waiting for the result, the growing restlessness of the leaders
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मतगणना की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैचेनी बढ़ती जा रही है। आम लोगों की नजर भी नतीजों पर है। तरह-तरह के कयास चुनाव परिणाम को लेकर लगाए जा रहे हैं। जिले के तीनों विधानसभा सीटों में से कहीं सीधी टक्कर है तो कहीं मुकाबला त्रिकोणीय होते दिख रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। सादाबाद, हाथरस और सिकंदराराऊ से 39 प्रत्याशी मैदान में थे। अब 10 मार्च को मतगणना होनी है। जिले की तीनों सीटों पर रुझान में अलग-अलग स्थिति है। सिकंदराराऊ सीट पर जहां भाजपा के वीरेंद्र सिंह राना, सपा के डॉ. ललित बघेल और बसपा के अवधेश कुमार सिंह में मुकाबला होता दिख रहा है तो वहीं हाथरस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर और बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार काका की टक्कर दिख रही है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही भी मुकाबले में शामिल होते दिखाई दिए थे। सादाबाद सीट पर इस बार पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की प्रतिष्ठा दांव पर है। रुझान में उनकी प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू से सीधी टक्कर देखने को मिली। वहीं बसपा के डॉ. अविन शर्मा भी सोशल इंजीनियरिंग के सहारे मैदान में उतरे। अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed