फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Etah winner and Hathras team runner-up in divisional cricket

हाथरस : मंडलीय क्रिकेट में एटा विजेता व हाथरस की टीम उप विजेता

Sat, 15 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Etah winner and Hathras team runner-up in divisional cricket
हाथरस : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डीआईओएस व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की 14 वीं मंडलीय 14 वर्षीय बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित गई। जिला विद्या निरीक्षक रीतू गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के एटा, हाथरस एवं अलीगढ़ जनपद की तीन टीमें शामिल हुईं। एटा की टीम विजेता और हाथरस की टीम उप विजेता रही।
डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं एमएलडीवी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे ने पुष्प गुच्छ भेंटकर डीआईओएस का स्वागत किया। पहला मैच हाथरस एवं अलीगढ़ की टीमों के बीच हुआ। इसमें हाथरस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ की टीम को हाथरस की टीम ने 10 ओवर में मात्र 34 रन पर ऑल आउट कर दिया। दूसरी पारी में 35 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हाथरस की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को छठवें ओवर में ही बिना किसी विकेट को खोये प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच पहले मैच की विजेता हाथरस एवं एटा की टीम के बीच में हुआ। इसमें भी हाथरस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। इसके जवाब में हाथरस की टीम निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका गौरव पचौरी, सौरभ, राहुल एवं मनीष ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरिंग रुचि सारस्वत, आरजू गर्ग, भगत सिंह, शशिकांत यादव एवं अमित शर्मा ने किया। मंडलीय टीम के लिए चयन कर्ता के रूप में मंडल प्रभारी करुण प्रकाश, मनोज शर्मा एवं ललित प्रभात रहे। विभिन्न जनपदों से प्रभारी के रूप में विशांत कुलश्रेष्ठ, सचिन शर्मा, तरुण नंदा एवं मुनेंद्र उपस्थित रहे। संचालन अतुल वर्मा एवं बलवीर सिंह ने किया। सुरजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, दाऊदयाल का सक्रिय सहयोग रहा। समाप्ति पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed