फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Estimate of 5.5 crores sent for Kanshiram Awas Yojana Phase III

हाथरस : कांशीराम आवास योजना फेज तीन के लिए भेजा 5.5 करोड़ का एस्टीमेट

Sun, 08 Jan 2023 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Estimate of 5.5 crores sent for Kanshiram Awas Yojana Phase III
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांशीराम आवास योजना फेज तीन के तहत बने 252 आवासों के गरीबों को आवंटन में अभी विद्युत व पानी की सुविधाओं की कमी रोड़ा बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से इन आवासों में विद्युत आपूर्ति के लिए तीन करोड़ व पानी की आपूर्ति के लिए 2.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। अब प्रशासन को शासन स्तर से एस्टीमेट के सापेक्ष धनराशि का आवंटन होने का इंतजार है, जिससे इन आवासों में जल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा सके।
जिले में कांशीराम आवास योजना फेज तीन के तहत 252 आवास बनाए गए हैं। इनका गरीबों को आवंटन किया जाना है। इन आवासों को बने हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इन आवासों में विद्युत व जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इन आवासों का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

पानी और बिजली की सुविधा न होने के कारण इन आवासों का जरूरतमंदों को आवंटन नहीं किया जा सका है। अब प्रशासन ने इन आवासों में बिजली और पानी की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से इन आवासों में जलापूर्ति के लिए करीब ढाई करोड़ व विद्युत आपूर्ति के लिए तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट आने के बाद इन आवासों में यह सुविधाएं मुहैया कराने का काम शुरू कराया जाएगा और इसके बाद आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed