फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Establishment of urns on Dauji temple with worship

हाथरस: पूजा-अर्चना के साथ दाऊजी मंदिर पर कलशों की हुई स्थापना

Sat, 08 Aug 2020 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Establishment of urns on Dauji temple with worship
हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किला परिसर स्थित ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के शिखर पर शनिवार को विधि-विधान से कलश की स्थापना हुई। मुख्य आचार्य मंदिर सेवायत पंडित मधुसूदन चतुर्वेदी, पंडित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी एवं उनके मुख्य सहयोगी पंडित मनोज द्विवेदी, शोमेश चतुर्वेदी, प्रवीण चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी रहे। मुख्य यजमान के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना की। ध्वज व कलशों की स्थापना कराई गई।
सुबह सेवायत पुजारी द्वारा दाऊबाबा और रेवती मैया को अभिषेक कराया गया। भव्य पोशाक धारण कराई गई। उसके बाद विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू कराई। मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलशों को स्थापित किया गया। वहां मौजूद लोगों ने दाऊबाबा और रेवती मैया के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तियमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सभासद अशोक शर्मा, दिनेश पंडित, अशोक गोला, राजा रंगीला, प्रशांत बग्गा, जितेंद्र फौजी, शरद अग्रवाल एडवोकेट, अशोक जालान, बांकेबिहारी, राम गुप्ता, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, आशू आंधीवाल, मुकेश गुप्ता, पुरातत्व विभाग के सीए सतीश कुमार, सभासद सुरेश चौधरी, जीतू पंडित, राजेंद्र वार्ष्णेय, तरुण शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनोें मंदिर के शिखर कलश क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब पुरातत्व विभाग ने दूसरे कलश भेजे हैं और उनकी शनिवार को स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed