फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Entrepreneurs will give workers a pass to move

हाथरस : मजदूरों को आने-जाने के लिए उद्यमी देंगे पास

Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Entrepreneurs will give workers a pass to move
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को उद्यमियों द्वारा जारी किए पास दिखाकर काम पर आ-जा सकेंगे। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 500 फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इनमें करीब 10 हजार मजदूर काम करते हैं। साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते उद्यमी और मजदूरों के सामने यह समस्या थी कि वह काम पर कैसे आएंगे और जाएंगे। उद्यमियों को यह चिंता थी कि शनिवार को बिना मजदूरों के उनकी फैक्टरी का संचालन आखिर कैसे होगा।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को हाथरस में वैसे भी साप्ताहिक बंदी रहती है। अब इन बातों को ध्यान रखते हुए शासन स्तर से आदेश जारी किया गया है। फैक्टरी स्वामी खुद पास जारी करेंगे। उस पास के जरिये मजदूर फैक्टरी तक आसानी से आ-जा सकेंगे। इस मामले में औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता का कहना है कि शनिवार को लॉकडाउन के दौरान काम पर आने वाले मजदूरों को फैक्टरी स्वामी द्वारा पास जारी किया जाएगा। उसे दिखाकर वह फैक्टरी तक आसानी से आ-जा सकेंगे। यदि पुलिस कर्मी लॉकडाउन के दौरान इसे मांगें तो वह उसे दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed