{"_id":"63519674120937756107f94d","slug":"hathras-end-sunday-market-from-dhakpura-road-traders-demanded-hathras-news-ali3031192169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ढकपुरा रोड से खत्म कराएं रविवार बाजार, व्यापारियों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ढकपुरा रोड से खत्म कराएं रविवार बाजार, व्यापारियों ने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के ढकपुरा रोड पर लगने वाला रविवार बाजार लोगों के आवागमन में मुश्किलें खड़ी कर रहा है, इसलिए इस बाजार को खत्म किया जाएगा। व्यापारियों ने डीएम ने रविवार बाजार को किसी अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक टीम बनाई गई है। टीम में एसडीएम सदर, नगर पालिका के अधिकारियों के अलावा उपायुक्त उद्योग (डीआईसी) जांच कर रिपोर्ट देंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के ढकपुरा रोड पर नमकीन और हैंडलूम फैक्टरियों के अलावा एक सिनेमाघर भी है। यहां से बड़े पैमाने पर माल का आवागमन होता है। हर रविवार को यहां नगर पालिका की देखरेख में रविवार बाजार लगता है। बाजार में अलीगढ़, सिकंदराराऊ और सादाबाद आदि स्थानों के फड़हा व्यापारियों की करीब 200 दुकानें लगती हैं। इन दुकानों से जरूरतमंद लोग खरीदारी करते हैं।
पहले यह बाजार नगर पालिका प्रांगण में लगता था। बाद में इस बाजार के ढकपुरा रोड पर स्थानांततिर कर दिया गया। इस बाजार से कारोबारियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बीते दिनों उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बाजार को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। जिला प्रशासन की ओर से जांच के लिए टीम गठित की गई। इस टीम में नगर पालिका के अधिकारी, एसडीएम सदर और डीआईसी रहेंगे। सर्वे रिपोर्ट के बाद बाजार को हटाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
आगरा रोड पर लग सकता है बाजार
हाथरस। उद्यमियों का कहना है कि शहर के आगरा रोड पर एक भूमि खाली पड़ी है। इस पर रविवार बाजार लगाने की तैयारी है। छह हजार रुपये सप्ताह के हिसाब से भूमि एक उद्यमी द्वारा किराये पर देने की भी तैयारी की है, जिससे ढकपुरा रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।
ढकपुरा रोड पर लगने वाले रविवार बाजार का सर्वे करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम गठित की गई है। इसमें एसडीएम सदर, नगर पालिका के अधिकारी व वह खुद रहेंगे।
-अजिलेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र