फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Employees cleaning on contract instead of doing it themselves

हाथरस : खुद करने की बजाय ठेके पर सफाई कर रहे कर्मचारी

Wed, 27 Jul 2022 09:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Employees cleaning on contract instead of doing it themselves
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अभयपुरा और महरारा का जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में पता चला कि सफाई कर्मी खुद सफाई न करके ठेके पर सफाई करवा रहे है। दोनों सफाईकर्मियों को नोटिस जारी करते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ग्राम पंचायत महरारा में पंचायत भवन के कमरों की छतों में रिसाव होता पाया गया। सामुदायिक शौचालय पर लंबे समय से पड़े ताले को तुड़वाकर शौचालय को ग्रामीणों के प्रयोग के लिए शुरू कराया।
ग्राम पंचायत अभयपुरा में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सफाईकर्मी के कार्यों का जायजा लिया। सफाईकर्मी नरेंद्र गैरहाजिर मिला। ग्रामीणों ने बताया कि यह सफाई कर्मी स्वयं सफाई न करके ठेके पर सफाई कराता है। ग्राम पंचायत महरारा में जलभराव एवं गंदगी के संबंध में ट्विटर पर शिकायत मिली थी। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। निरीक्षण में सफाई कर्मी विजय कुमार गैरहाजिर मिले। दोनों सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत महरारा में पंचायत भवन के हॉल एवं कमरों की छतों से पानी टपकता मिला। पंचायत भवन के आसपास गंदगी भी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान एवं तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। विद्यालय एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर के पूरे मैदान में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। डीपीआरओ को यह कार्य अनुपयोगी एवं धनराशि दुरुपयोग की श्रेणी में मिला। विद्यालय में फर्नीचर की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत महरारा में सामुदायिक शौचालय निरीक्षण के समय बंद मिला।

डीपीआरओ ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत सचिव के समक्ष ताला तोड़वाकर शौचालय खुलवाया। शौचालय निर्माण की गुणवत्ता बेहद निम्नस्तर की पाई गई। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत महरारा में पिछली पंचवर्षीय योजना में कराए गए कार्यों की तकनीकी जांच के लिए समस्त अभिलेखों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed