{"_id":"61b8ed6492f8ed20eb38b8d3","slug":"hathras-emphasis-on-the-need-of-financial-education-and-management-hathras-news-ali280581618","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वित्तीय शिक्षा व प्रबंधन की आवश्यकता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वित्तीय शिक्षा व प्रबंधन की आवश्यकता पर दिया जोर
विज्ञापन
हाथरस : आरडी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि व मंचासीन पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में युवाओं के लिए वित्तीय शिक्षा विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। जिसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंदु वार्ष्णेय, डॉॅ. अकीलुर्रहमान एनआईएसएम प्रशिक्षक, संगीत विभागाध्यक्षा डॉ. मीता कौशल, वाणिज्य विभागध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, वाणिज्य विभाग के सहायक प्रो डॉ. अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को वित्तीय शिक्षा एवं प्रबंधन की वर्तमान समय की मांग है। जिसको ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्राएं सभी सत्रों में उपस्थित होकर कार्यशाला में दी जाने वाली जानकारी को आत्मसात करें।
कार्यशाला के पहले दिन के तीन घंटे के सत्र में निवेश का महत्व, वित्तीय निवेश में अवसर, प्रतिभूति बाजार की प्रक्रिया एवं पूर्व अपेक्षाएं डॉ. रहमान द्वारा छात्राओं एवं शिक्षक वर्ग को विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला संयोजक डॉ. अमित भार्गव ने कार्यशाला आयोजन करने के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यशाला का संचालन वाणिज्य विभाग की शिक्षिका शिवानी जैन ने किया। संवाद