फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Embassy officials left children in trouble

हाथरस : दूतावास के अधिकारियों ने बच्चों को मुसीबत में छोड़ दिया

Thu, 03 Mar 2022 09:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Embassy officials left children in trouble
अपने परिवार के साथ शादाब अली। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

मौत को करीब से देखने के बाद हंगरी के रास्ते घर लौटे उस्मानगंज के शादाब ने बताया कि वह विन्नित्सा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 24 फरवरी की सुबह अचानक धमाका हुआ और चारों तरफ सायरन बजने लगे। धमाके में नजदीकी एयरपोर्ट की हवाई पट्टी भी ध्वस्त हो गई।
इसके बाद उन्होंने दोस्त और यूनिवर्सिटी स्टाफ के साथ मिलकर बॉर्डर की तरफ निकलने का निर्णय लिया। सभी लोग रोमानिया बॉर्डर की तरफ निकल पड़े थे। यहां प्रवेश के लिए काफी मारामारी थी। इसलिए वह अपने कुछ दोस्तों के साथ हंगरी बॉर्डर पहुंचे।
विज्ञापन

शादाब ने बताया कि इस दौरान उनके ऊपर फाइटर प्लेन उड़ रहे थे। सायरन बज रहे थे और बंकर में जाने के निर्देश मिल रहे थे। इन सबके बीच वे बस से निकले। हंगरी बॉर्डर पर नाइजीरियन छात्रों की ज्यादा भीड़ थी। टिकट के लिए लाइन में लगे कई लोग बेहोश हो गए। यूक्रेन नागरिक की सलाह पर वह पैदल ही हंगरी में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए उन्होंने हंगरी में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। उनके पास खाना पीना सब कुछ खत्म हो चुका था। कई घंटे इंतजार के बाद भारतीय दूतावास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे। यहां मौजूद मीडिया कर्मियों से शादाब ने उनके दोस्त, जो कोमा में है कि खबर प्रकाशित करने को कहा लेकिन मीडिया ने उनका साथ नहीं दिया।

इस सब को लेकर दोस्तों के साथ शादाब ने हंगामा भी किया। इसलिए उन्हें सबसे पहले वहां से भारत जाने के लिए भेज दिया गया। शादाब ने कहा कि भारत सरकार ने कुछ नहीं किया। दूतावास के अधिकारियों ने बच्चों को मुसीबत में छोड़ दिया था। भारतीय तिरंगे ने उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed