{"_id":"5e6bd71b8ebc3ea4d93811b6","slug":"hathras-electrification-will-be-done-in-110-villages-of-the-district-hathras-news-ali2290109175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले के 110 गांवों में होगा विद्युतीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले के 110 गांवों में होगा विद्युतीकरण का काम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 110 गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके गांव में अधूरा पड़ा विद्युतीकरण का काम जल्द पूरा किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने अधीनस्थों को जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अब विभागीय अधिकारी गांवों में पहुंचकर विद्युतीकरण का हाल जान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के 474 ग्राम पंचायतों के 132 फीडर से जुडे़ 1282 गांवों में बिजली की लाइन डालने, खंभे लगाने, जर्जर लाइनों को बदलने का काम पूर्व में हुआ था। कार्यदायी संस्था ने जिले के करीब 110 गांवों में विद्युतीकरण के कार्य को अधर में छोड़ दिया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है या फिर लोग काम कराने के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
अधूरे विद्युतीकरण का मामला ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के सर्किट हाउस में हुई बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जिन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा है, उसे जल्द पूरा कराया जाए। बिजली विभाग द्वारा जल्द टेंडर प्रक्रिया अपनाने के साथ काम को पूरा किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जिले के करीब 110 गांवों में विद्युतीकरण का काम अधूरा पड़ा है। इसको पूरा करने के लिए ऊर्जामंत्री ने निर्देश दिए हैं। जल्द काम को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।