फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity workers on strike, now consumers will pay extra charges

हाथरस : हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, अब अतिरिक्त शुल्क भुगतेंगे उपभोक्ता

Tue, 06 Dec 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity workers on strike, now consumers will pay extra charges
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से विद्युत विभाग के बिलिंग काउंटर पांच दिन तक बंद रहे। इस कारण जिले के हजारों उपभोक्ताओं के बिल समय से जमा नहीं हो सके। अब बिल जमा करने की निर्धारित तिथि निकल चुकी है, ऐसे में बिजली कर्मियों की हड़ताल का खामियाजा उपभोक्ताओं को 10 से 20 रुपये अतिरिक्त जमा कर स्वयं भुगतना पड़ रहा है। विभागीय काउंटर खुलने के साथ लोग बिल जमा कर रहे हैं।
जनपद के 64 विद्युत उपकेंद्रों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति हो रही है। निगम स्तर से विभागीय अधिकारियों के लिए 66 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया गया। जबकि विभाग को पूरे माह में 27 करोड़ रुपये का ही राजस्व हासिल हुआ। इस दौरान पांच दिन तक बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे, जिसके कारण विभागीय बिलिंग काउंटर बंद रहे।
विज्ञापन

इससे हजारों उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जमा नहीं हो सका। अब दिसंबर माह की शुरुआत के साथ विभागीय बिलिंग काउंटर खुले हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां बिल ही नहीं पहुंचा वह भी निर्धारित देय तिथि के अंदर और बिल काउंटर बंद होने के कारण समय पर बिल जमा नहीं कर सके। अब इन उपभोक्ताओं को 10 से 20 रुपये का विलंब शुल्क जमा करना होगा। इसलिए उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ना तय है। उधर इस मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि जो ऑनलाइन बिल दिया गया है, उसी के तहत राशि जमा करनी होगी। देय तिथि के बाद ज्यादा शुल्क नहीं लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed