फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity running out for four hours in the name of repair

हाथरस : मरम्मत के नाम पर चार घंटे गुल रही बिजली

Thu, 04 Aug 2022 09:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity running out for four hours in the name of repair
विद्युत लाइन ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली कटौती के दंश से लोगों का हाल बेहाल है। शहर से देहात तक लाइनों में आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को कई-कई घंटे बिना बिजली के दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को ओढ़पुरा से निकलने वाले बीसीएम फीडर की लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली गुल रही। वहीं, शहर के लाइनों में फॉल्ट के चलते कई घंटे बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर, देहात, कस्बा में कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बृहस्पतिवार को शहर के ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स, प्रगतिपुरम व देहात के सलेमपुर, चंदपा, सोखना आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट के चलते कई करीब तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। इस मामले में एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि लाइनों में फॉल्ट आदि को दूर करने सभी को निर्देश है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीसीएम फीडर पर चला मरम्मत का काम
बृहस्पतिवार को ओढ़पुरा सबस्टेशन से निकलने वाले बीसीएम फीडर की लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण 11 केेवीए मुरसान 11 केवीए ऊर्जा ग्रामीण, नलकूप, 11 केवीए इंडस्ट्रीज एरिया, रुहेरी, टाउन थ्री सबस्टेशन कॉलोनी की बिजली सुबह छह बजे से 11 बजे तक बंद रही। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर सके। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। 11 बजे करीब बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घासमंडी में गाड़ी ने मारी बिजली के खंभे में टक्कर
बृहस्पतिवार की सुबह शहर के घासमंडी में एक चार पहिये की गाड़ी ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इस कारण घासमंडी व आसपास के क्षेत्र की बिजली करीब तीन से चार घंटे बंद रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम को खंभे दुरुस्त होने के बाद बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
- जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे वैसे बिजली भी आए दिन गुल हो रही है। बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी इस पर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। - अंकित गौतम
- कभी दिन में तो कभी रात में काफी काफी देर बिजली गुल हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। बिजली की जर्जर लाइनें बदली जाए तब जाकर सहीं तरीके से आपूर्ति सुचारू होगी। - राहुल
- जिले में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। आए दिन लाइनों में फॉल्ट होने के कारण कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही है। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। - रिंकू पंडित

- बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति का शिड्यूल तय कर रखा है। हकीकत यह है कि जर्जर लाइनों के चलते आए दिन पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। - यश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed