फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity loan of three crore rupees on schools

हाथरस : स्कूलों पर बिजली की तीन करोड़ रुपये की उधारी

Fri, 22 Apr 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity loan of three crore rupees on schools
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों पर तीन करोड़ से अधिक का बकाया है। कई बार बकाया जमा करने के स्मरण पत्र भेजा गया है, लेकिन आज तक बिजली विभाग को बकाया हाथ नहीं लगा है। अब विभागीय अधिकारी इन विद्यालयों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहे हैं। यदि परिषदीय स्कूलों की बिजली कटी तो इससे स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी होगी।
उल्लेेखनीय है कि जिले में करीब एक हजार परिषदीय प्राइमरी विद्यालय है। इनमें हजारों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन विद्यालयों पर वर्ष 2018 से बिजली का बिल बकाया चल रहा है। स्कूलों पर 3.96 करोड़ रुपये का बकाया है। बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग की ओर से कई बार स्मरण पत्र भेजा गया है। इसके बाद बकाया जमा करने की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का आने वाले दिनों में कनेक्शन काटा जाएगा। बिना बिजली के इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उनसे कहा है कि वह जल्द से जल्द बकाया जमा कर दें। डीएम व सीडीओ को भी अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed