फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity department owes more than 10 thousand on 17,278 defaulters

हाथरस : 17,278 बकायेदारों पर बिजली विभाग का 10 हजार से ज्यादा बकाया

Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity department owes more than 10 thousand on 17,278 defaulters
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोग समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण 17 हजार 278 उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। अब 73 करोड़ 87 लाख रुपये की बकाया वसूली के लिए शहर और कस्बों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अफसरों ने इनकी सूची अधीनस्थों को दे दी है। इन बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ इनके खिलाफ वसूली के लिए वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये ढाई लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली महकमे का जिलेभर में करीब छह सौ करोड़ रुपये का बकाया है। बिजली अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया।। कई बार बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद जिले के नगर और कस्बों में रहने वाले 17 हजार 278 लोगों ने बकाया जमा करने की सुध नहीं ली। अब बिजली अफसरों द्वारा इन बकायेदारों से सख्ती से निपटा जाएगा। इनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। अधीनस्थों को शत प्रतिशत बकाया लाने के निर्देश अफसरों ने दिए हैं। जल्द टीमें बकायेदारों के यहां पहुचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed