फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electrical workers thundered with different demands

हाथरस : विभिन्न मांगों को लेकर गरजे विद्युत कर्मी

Sun, 07 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electrical workers thundered with different demands
हाथरस : मांगों को लेकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देते कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
सभी अवर अभियंता/ प्रोन्नत सहायक अभियंता (पारेषण एवं वितरण) ने संगठन की जनपद इकाई के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश की सभी तापीय परियोजना, जल विद्युत परियोजनाओं, पारेषण एवं वितरण के पदाधिकारी लखनऊ में उपस्थित होंगे। अगले चरण में सत्याग्रह आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश के शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही 100 दिनों की महत्वपूर्ण योजना और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के कल्याण के लिए लाई गई एकमुश्त समाधान योजना का धरातल पर क्रियान्वयन कराने वाले संवर्ग का उत्पीड़न कर हठधर्मिता को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन की जनपद शाखा ने मुख्यमंत्री व ऊर्जामंत्री से प्रभावी हस्तक्षेप कर एसीपी एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के साथ बनी सहमति पर जारी कार्यवृत्त का क्रियान्वयन तत्काल लागू किया जाए, ताकि सर्दी, गर्मी व बारिश में दिन-रात काम करने वाले संवर्ग का एक-एक सदस्य सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूर्ण मनोयोग से अपना योगदान दें। अध्यक्षता अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने की और संचालन संचालन इंजीनियर विवेक भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यवीर सिंह, निर्मल वर्मा, एसएन पांडेय, गोपीचंद्र भास्कर, सुमित वर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, अनिल कुमार, चेतन चौहान, श्रीकांत कुमार, सतीश कुशवाहा, ललित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, रितु कुमार शर्मा, रामकुमार, दुष्यंत कुमार, अजय कुमार, विनय यादव, गरिमा शर्मा, मुदित अग्रवाल, मुनेश जादौन, पंकज चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed