{"_id":"60e891a68ebc3ebf5409c07f","slug":"hathras-elections-for-the-main-post-in-four-blocks-today-hathras-news-ali2677050123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव आज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में चार ब्लॉकों हाथरस, सिकंदराराऊ, हसायन और सासनी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। शुक्रवार को कई दमदार प्रत्याशियों ने यह प्रयास किया कि उनके खिलाफ खड़े विपक्षी उम्मीदवार नाम वापस ले लें, लेकिन ऐसा हो न सका। जिले के तीन ब्लॉक मुरसान, सादाबाद और सहपऊ में बृहस्पतिवार को ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। वहां निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने शुक्रवार को प्रमाणपत्र दिए।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा हो गया। अब शनिवार को मतदान होगा और इसके उपरांत मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिले के चार ब्लॉकों में मतदान होगा। इन ब्लॉकों पर कई दमदार नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन चारों ब्लॉकों पर प्रमुखी पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों का मुकाबला निर्दलीय या फिर सपा समर्थित उम्मीदवारों से होगा।
सासनी में जहां भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी से होगा। वहीं हाथरस ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रुखसाना के सामने निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडेय मैदान में हैं। हसायन में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रताप पीलू का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता सिंह से होगा। सिकंदराराऊ में भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के सामने सपा समर्थित सुदामा देवी और निर्दलीय राजेश कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन
यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि जिले के विकास खंड मुरसान में भाजपा समर्थित रामेश्वर उपाध्याय, सादाबाद में रालोद-सपा समर्थित डॉ. रीना चौधरी और सहपऊ में निर्दलीय रामकिशन का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें रीना चौधरी और रामकिशन से सामने किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था, जबकि रामेश्वर के सामने पर्चा दाखिल करने वाले अतुल अग्रवाल का पर्चा जांच के बाद निरस्त कर दिया गया था।
इन ब्लॉकों में होगा मुकाबला
ब्लॉक
हाथरस रुखसाना रानी (भाजपा), पूनम पांडेय (निर्दलीय)।
सासनी प्रतिभा कमल माहौर (भाजपा), आशा देवी (निर्दलीय)
हसायन धर्मेंद्र प्रताप पीलू (भाजपा), श्वेता सिंह (निर्दलीय)
सिकंदराराऊ अजय प्रताप (भाजपा), सुदामा देवी (सपा समर्थित), राजेश कुमार (निर्दलीय)
यह हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित
मुरसान रामेश्वर उपाध्याय (भाजपा)
सादाबाद डॉ. रीना चौधरी (रालोद-सपा समर्थित)
सहपऊ रामकिशन (निर्दलीय)