फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Election of two factions of revenue bar, claim of uncontested election

हाथरस : रेवेन्यू बार के दो गुटों का हुआ चुनाव, निर्विरोध निर्वाचन का दावा

Tue, 14 Dec 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Election of two factions of revenue bar, claim of uncontested election
हाथरस : रेवेन्यू बार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में दो गुटों ने अलग-अलग चुनाव करा निर्विरोध निर्वाचन का दावा किया है। एक गुट के मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश चौधरी एड व सहायक चुनाव अधिकारी उपेंद्र पाठक एड ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। दूसरे गुट के पदाधिकारियों ने जवाहरलाल पिप्पल को अध्यक्ष व सुदर्शन शर्मा को निर्विरोध सचिव घोषित किया है।
एक गुट के निर्विरोध पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर गिरीशचंद्र गौड़, सचिव पद पर वेदप्रकाश सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीताशंकर मिश्र ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित श्रोती, कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार शर्मा, सहसचिव पद पर लवलेश कुमार सिंह, अंकेक्षक पद पर धीरेंद्र कुमार बघेल को घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई बांटकर स्वागत किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन सहित कई सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोहर लाल गौतम, अशोक कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, लीलाधर पिप्पल, केके दीक्षित, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, पंकज चतुर्वेदी, पीडी गौड़, आदर्श सक्सेना, विवेक कुलश्रेष्ठ, चंद्रशेखर शर्मा, किशन सिंह राघव, प्रेम सिंह, बृजकांत बाबू, जेेपी जैसवाल, प्रवीण बघेल, रंजीत कुमार, विपिन वार्ष्णेय, मदनमोहन गौड़, वीरी सिंह, गंभीर सिंह, शशांक पचौरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरे गुट के चुनाव अधिकारी राजपाल सिंह पूनियां व सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहरलाल पिप्पल, सचिव पद पर सुदर्शन शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर बच्चू सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी राजपाल पूनियां ने बताया कि इनका जोशीला स्वागत किया गया और प्रमाणपत्र भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed