{"_id":"635acc84b636205a8142da5c","slug":"hathras-elders-found-unconscious-in-toilet-broke-down-hathras-news-ali3034844141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शौचालय में अचेत मिले बुजुर्ग, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शौचालय में अचेत मिले बुजुर्ग, तोड़ा दम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में शौचालय में सुबह के वक्त परिवार के लोगों को बुजुर्ग अचेत हालत में मिले। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली सदर इलाके के गांव तिपरस निवासी 62 वर्षीय बालकिशन बुधवार की रात को अपने कमरे में सोये हुुए थे। परिजनों ने बताया कि जब वह सुबह जागे तो उनके पिता अपने कमरे में नहीं थे।
इधर-उधर देखा तो पता चला कि शौचालय के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और बुजुर्ग को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उनको देखा और मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर चले गए। संवाद