{"_id":"5f2afa3d8ebc3e3d22055e1c","slug":"hathras-elderly-kar-sevaks-saw-bhoomi-poojan-while-tears-of-joy-spilled-hathras-news-ali24047337","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बुजुर्ग कारसेवकों ने देखा भूमि पूजन तो खुशी के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बुजुर्ग कारसेवकों ने देखा भूमि पूजन तो खुशी के छलके आंसू
विज्ञापन
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का लाइव प्रसारण देते भाजपाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्रीराम मंदिर आंदोलन में यहां के काफी लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 1990 से 1992 तक चले आंदोलन में जिले से हजारों की संख्या में कारसेवक शामिल हुए थे। बुधवार को मंदिर के भूमि पूजन को जब कार सेवकों ने देखा तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। कारसेवक यही कहते हुए नजर आए भूमि पूजन के साथ उनका संकल्प आज पूरा हुआ है।
बुधवार की सुबह जब पीएम श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन कर रहे थे तो लोग इसका लाइव प्रसारण टीवी पर देख रहे थे। जो लोग अयोध्या आंदोलन में शामिल हुए, अब वह बुजुर्ग हो गए हैं। इस माहौल को देखकर बुजुर्ग कारसेवकों की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे। मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
वह अपने परिजनों को अतीत की घटनाएं भी बताते नजर आए। मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले कारसेवक यह भी कहते हुए दिखे कि रामज्योति यात्रा, शिलापूजन और हर गांव से एक-एक ईंट भेजने आदि आंदोलनों में हाथरस के लोगों ने पूरी तरह हिस्सेदारी निभाई। बुधवार को भूमि पूजन का प्रसारण शहर के भाजपा नेता रमेश चंद्र आर्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, रामकिशोर शर्मा, हरप्रसाद शर्मा, रजनी आंधीवाल, राधा गौड़, प्रकाशवती आर्य, गायत्री आंधीवाल, कुसुमादेवी मदनावत, लता शर्मा सहित काफी कारसेवकों ने देखा। इस दौरान वह पुरानी यादें ताजा कर काफी खुश दिखे।