{"_id":"635973e7ac905a2170030a48","slug":"hathras-elderly-dies-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-on-pillar-shaphu-news-ali303425036","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, खंभे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, खंभे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला परसू में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे के साथ सटे बरामदे के टिन शेड में लगे लोहे के पाइप में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नगला परसू निवासी 65 वर्षीय हरस्वरूप त्यागी उर्फ राम गिरीश अविवाहित थे एवं उनके चार और भाई थे। वह अधिकांश समय अपने भतीजे एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां रहते थे और एक या दो दिन के लिए गांव में आया करते थे। गांव में उनके पिता के तीन मकान थे। इनमें से एक मकान में वह अक्सर अपने अविवाहित दिव्यांग भाई के पास रुकते थे। खेतों में आलू की बुवाई का कार्य शुरू होने पर वह शनिवार की सुबह अपने बहनोई के साथ गांव में आ गए थे। सभी लोग खेतों में आलू की बुवाई के कार्य में लगे थे। मंगलवार की दोपहर को जब वह खाना खाने पास रहने वाले भाई के घर नही पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक परिजन की निगाह उनके मकान में लगी खिड़की पर गई तो वहां उनका शव उनके ही मकान के बरामदे में लगे हुए पाइप से लटका था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। परिजन जिस समय शव को अंतिम संस्कार को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि मृतक के 82 वर्षीय पिता शिवचरण त्यागी की तरफ से दी गई तहरीर में शव का पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया गया है। शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।