फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eight hand pumps damaged in ward 15, clamoring for water

हाथरस : वार्ड 15 में आठ हैंडपंप खराब, पानी के लिए मच रही त्राहि-त्राहि

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eight hand pumps damaged in ward 15, clamoring for water
हाथरस : वार्ड संख्या 15 के मोहल्ला श्रीनगर में खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों के सामने पानी का संकट है। शहर के वार्ड संख्या 15 में आठ हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना की पाइप लाइनों में जगह-जगह रिसाव हो रहा है। ऐसे में पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। अमृत योजना के पाइपों में जगह-जगह रिसाव की वजह से पानी घरों में नहीं पहुंच रहा और इसकी बर्बादी हो रही है। बिना पानी के लोग काफी परेशान हैं। वह जैसे-तैसे जरूरत भर पानी का इंतजाम कर पा रहे हैं।
वार्ड संख्या 15 में इगलास अड्डा, मोहल्ला नई दिल्ली और श्रीनगर आदि इलाके आते हैं। इन इलाकों में जल निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डलवा दी है, लेकिन इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यह पाइप जगह-जगह से रिस रहे हैं। गर्मी में रोजाना बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों के लिए पानी की जरूरत पूरी करने के लिए इंडिया मार्क टू हैंडपंप ही सहारा हैं। इस वार्ड में 30 हैंडपंप लगे हुए हैं, जिसमें आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण लोगों के पानी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन गर्मी में हैंडपंप सही नहीं करा रहा। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। बिजली गुल हो जाए तो सबमर्सिबल भी नहीं चलते। ऐसे में जैसे-तैसे पानी का इंतजाम कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश पंडित
वार्ड में आबादी के हिसाब से हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन कई हैंडपंप शोपीस बने हैं। नगर पालिका प्रशासन से कई बार कहा गया आज तक कुछ नहीं हुआ है। अमृत योजना के पाइप में भी पानी का रिसाव हो रहा है।
- रहीम
नगर पालिका द्वारा गर्मी को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। जब बिजली चली जाती है तो काफी मुश्किलें आती है। अमृत योजना से भी पानी नहीं मिल रहा।
- हेमंत
मेरे वार्ड में 30 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें आठ हैंडपंप खराब हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द से जल्द हैंडपंप सही कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई हैं, उनमें जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।

-सुरेश चौधरी, सभासद
हम शहर में हैंडपंपों की मरम्मत का काम तेजी से करवा रहे हैं। हर माह नगर पालिका को हैंडपंपों की खराबी की रिपोर्ट भेजी जाती है। जहां से शिकायत मिलती है, वहां हैंडपंप को दुरुस्त कराया जा रहा है। लोग कार्यालय में आकर बता सकते हैं। अमृत योजना की पाइप लाइनों को भी जल निगम के साथ मिलकर ठीक कराया जा रहा है।
-सोमप्रकाश, सहायक जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed