{"_id":"6127d1b08ebc3e31e62f7422","slug":"hathras-efforts-are-being-made-to-promote-wrestling-sadabad-news-ali271611365","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह का स्वागत करते जिला कुश
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह का बृहस्पतिवार को जिला कुश्ती संघ हाथरस के अध्यक्ष राहुल जैसवाल के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारियों व पहलवानों द्वारा दिल्ली से अलीगढ़ जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की प्राचीन विद्या है। उत्तर प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से लगातार बातचीत जारी है। उन्होंने जिले में कुश्ती के खेल को बढ़ावा देने के लिए हाथरस अध्यक्ष राहुल जैसवाल के कार्य को सराहा और आह्वान किया कि वह खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
स्वागत करने वाले सभी जिला कुश्ती संघ हाथरस के पदाधिकारियों का आभार जताया। स्वागत के दौरान अध्यक्ष राहुल जैसवाल, सचिव अंकित कुमार, बृजेश यादव, शुभम अग्रवाल, केशव गौतम, शेरा पहलवान, विपिन यादव, अमित यादव, भोला पहलवान, रघुराज सिंह, अजीत चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग अधिकार दल की बैठक 29 को
दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग अधिकार दल की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में 17 जातियों को अनुसूचित जाति का अधिकार दिलाने और सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा कराने के लिए वादा निभाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से गंगाराम प्रजापति के सिनेमा हॉल के पास आगरा गेट सादाबाद स्थित आवास पर बैठक होगी। यह जानकारी प्रदेश महासचिव रमेशचंद्र प्रजापति ने दी है।